भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पूर्वी भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण जमकर बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और इससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण राजस्थान के मध्य हिस्सों की ओर बढ़ गया है। इस कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
सीएम शिवराज ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा- मध्य प्रदेश में आई बाढ़ से कई जिले जलमग्न हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था।
यमुना और बेतवा नदी बांधों से पानी छोड़े जाने से उफना गई हैं। जिससे यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि बेतवा नदी खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। मंगलवार को बेतवा में 5.44 लाख क्यूसेक और यमुना में 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था।”
शिवराज ने पीएम से की बातचीत- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से बात की। सीएम ने प्रधानमंत्री को राज्य में हुई अत्यधिक बारिश और इसके कारण आई बाढ़ और जलजमाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने सेना और एनडीआरएफ की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया।”
सैंकड़ों लोग हुए बेघर- मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा भी किया था। रात 10 बजे तक 2446 लोगों को बचाया गया और 4200 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan takes stock of the flood situation in Vidisha. Earlier today, he conducted an aerial survey of the area. pic.twitter.com/BwN8KbHQQV
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 24, 2022