उत्तराखंड (Uttarakhand) में मौसम का कहर जारी है। खासकर प्रदेश के पहाड़ों इलाकों में लोगों पर मौसम की दोगुना मार पड़ रही है। इस बीत राज्य के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पिथौरागढ़ जिले के धारचुला में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी। चट्टान गिरने से चंद सेकेंड पहले ही एक स्थानीय युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था और उसके गुजरते ही पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस घटना में युवक की जान बाल-बाल बच गई।इस घटना को वहां मौजूद एक ग्रामीण ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
#Uttarakhand के #Dharchula से #landslide की डरावनी तस्वीर, बाल -बाल बची युवक की जान pic.twitter.com/GOcr8pLfsE
— Deepak Tiwari (@deepaktiwarig) July 30, 2022
नैनीताल-भवाली मार्ग पूरी तरह बंद- भूस्खलन से नैनीताल-भवाली मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है औऱ फिलहाल वाहनों को वाया ज्योलिकोट नैनीताल से भवाली भेजा जा रहा है। वहीं नैनीताल के डीएम ने भूस्खलन के बाद घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि भूस्खलन से नैनीताल-भवाली मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग को ठीक करने में कम से कम एक सप्ताह का वक्त लगेगा।