सिद्धू मूसेवाला को पिता ने, हाथ पर बनवाया ,बेटे के चेहरे वाला टैटू, लिखा- ‘सरवन पुत’

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे के चेहरे का टैटू अपनी…
1 Min Read 0 150

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे के चेहरे का टैटू अपनी बांह पर बनवाया है. लोकप्रिय रैपर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के ‘स्टोरीज’ सेक्शन में पोस्ट किए गए एक वीडियो में उनके पिता को बिस्तर पर लेटे हुए दिखाया गया है, जबकि एक टैटू कलाकार एक फोन से मूसेवाला की तस्वीर कॉपी करता है, उनकी बांह पर उकेर देता है. तस्वीर में सिद्धू मूसेवाला अपने चेहरे के बगल में एक बंदूक के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अपने बेटे की फोटो के नीचे बलकौर सिंह ने गुरुमुखी में ‘सरवन पुत’ भी लिखवाया है. ‘सरवन पुत’ का अर्थ है, आज्ञाकारी और देखभाल करने वाला पुत्र.

बता दें कि मूसेवाला के पिता सार्वजनिक रूप से कई मौकों पर बेटे को याद करते हुए टूटे हुए दिखाई पड़े हैं. गायक के दाह संस्कार के बाद उन्होंने अपनी पगड़ी उतार दी थी और जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे अपने हाथों में पकड़ लिया था. इसका मतलब यही था कि उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया है.

28 वर्षीय गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मनसा में उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे एक दिन पहले ही नवगठित भगवंत मान सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा को कम कर दिया गया था. बलकौर सिंह दो सशस्त्र कर्मियों के साथ एक कार में अपने बेटे का पीछा कर रहा था, जब हत्यारों ने गायक और उसके दो दोस्तों पर गोलियों की बारिश कर दी थी.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *