बारिश से, बेहाल मुंबई, डूबीं सड़कें, और गलियां

मुंबई में बारिश की वजह से हर साल जलभराव होता है और हर साल सरकार और महानगर पालिका स्थिति सुधरने…
1 Min Read 0 135

मुंबई में बारिश की वजह से हर साल जलभराव होता है और हर साल सरकार और महानगर पालिका स्थिति सुधरने की बात करती है। लेकिन अगली साल उससे भी बुरी स्थिति हो जाती है। बारिश के मौसम से पहले जिम्मेदारों की तरफ से दावा किया जाता है कि इस बार जलभराव नहीं होगा, लेकिन पहली बारिश में ही वह दावा भी पानी में बह जाता है।

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लेकिन कल से बारिश ने जोर पकड़ लिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि मुंबई के तट का समुंदर मुंबई की सड़कों पर आ गया हो। मुंबई की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। सड़कों और गलियों में इतना पानी है कि मनाली और ऋषिकेश में की जाने वाली राफ्टिंग मुंबई में भी की जा सकती है।

सड़कों पर 2 फीट से ज्यादा पानी -मुम्बई के सायन स्टेशन से पास वल्लभदास चौक इलाक़े में 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया है। मुख्य सड़क के आस-पास की सारी सड़के जलमय हो चुकी हैं। सड़कों का हाल ऐसा है कि मानो मुंबई की सड़कों पर कोई नदी बह रही हो। बीएमसी के कर्मचारी मैनहोल खोलने के बावजूद पर बेबस नजर आ रहे हैं क्योंकि सड़कों पर पानी इतना भर चुका है कि मैनहोल खोलने से भी काम नहीं बन रहा है। पानी में डूब चुकी सड़कों में लोग रास्ता तलाश रहे हैं। गाड़ियों के पहिये डूब चुके हैं। बच्चे सड़क पर पानी में तैर रहे हैं।इसके साथ ही मुम्बई के सायन माटुंगा गांधी मार्किट के लो लाइन इलाके में भी तेज बारिश के कारण भारी जलजमाव हुआ है। बीएमसी प्रशासन ने यहां बड़े वाटर पम्प लगाए हैं। जिनसे पानी की निकासी की कोशिश की जा रही है। वाटर लॉगिंग के कारण यातायात भी धीमी गति से चल रहा है।

आपको बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन चुकी है। जिस वजह से  मुंबई वासियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क यातायात के साथ-साथ मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल के संचालन पर भी असर हुआ है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *