यूक्रेन में अभी भी जंग जारी है और इस बीच लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मगर इन तमाम मुश्किलों के बीच लोग जानवरों को होने वाली मुश्किलों के बारे में कम ही बात करते हैं. कई जानवरों की जान चली गई, कई बेघर हो गए, कई अपने परिवार या फिर अपने मालिकों से अलग हो गए. जानवरों से जुड़ी कई दुख भरी कहानियां सामने आई हैं .
यूक्रेन के शहर बूचा जहां बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा तबाही मची है, से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यहां एक हस्की ब्रीड का कुत्ता हमले के बाद अपने मालिक से अलग हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार कुत्ते का नाम नेसी था और वो बूचा में ही फंस गई थी. जब बूचा में जंग लड़ रहे सैनिक लौट रहे थे तो उन्हें कुत्ता दिखा और वो अपने साथ उसे लेते गए.”
कुत्ते को मालिक से मिलवाया- यूक्रेन आर्म्ड फोर्स की बेलारूस मिलिट्री यूनिक की एक बेटैलियन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया. वीडियो में कुत्ता दूर से अपने मालिक के पास भागता दिख रहा है. जैसे ही वो अपने मालिक के पास पहुंचता है वैसे ही उसके पास पूंछ हिलाता दिख रहा है. उसका मालिक भी उसे काफी प्यार कर रहा है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मुश्किल वक्त में कुछ सकारात्मक खबर.
यूक्रेन के कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि वो अपने साथ अपने पालतू जानवर को ले जा रहे हैं मगर बहुत से लोगों को देश में ही जानवरों को छोड़कर भागना पड़ रहा है. भारत ने जब अपने छात्रों को वापिस बुलाया तो उनके साथ भी उनके पालतू जानवर देश में आ गए थे. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
View this post on Instagram