चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो चूका है और लोग व्रत रखते हैं और माता रानी की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करते हैं. चैत्र नवरात्रि गर्मी के मौसम में आती है और ऐसे में व्रत रखने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने से सेहत पर काफी असर पड़ता है और तबीयत खराब होने की संभावना अधिक हो जाती है.
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन करके आप व्रत में भी अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं.
नवरात्रि में आप कच्चे केले की टिक्की या फिर हलवा बना कर सेवन कर सकते हैं. कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है. इसके अलावा आप पके केले का बनाना शेक बना कर भी सेवन कर सकते हैं.
व्रत में अपने शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए आप तरबूज, खीरा, टमाटर, खरबूजा आदि फल खा सकते हैं इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.
व्रत में आप शकरकंद का कई तरह से सेवन कर सकते हैं. शकरकंद हलवा, सब्जी या सलाद के रूप में ले सकते हैं. इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है साथ ही इम्युनिटी बढ़ाता है.
शरीर को एनर्जी देने वाले सिंघाड़े में विटामिन बी और सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर पाया जाता है. साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और शरीर में एनर्जी बनाए रखता है.”
व्रत में लौकी अच्छे से खा सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है. अगर आपको शुगर है तो लौकी आपके लिए बेहद फायदेमंद है. आप लौकी का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)”