हाथी ने ,अपने सूंड से , खुद बना ली ,अपनी तस्वीर-देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही…
1 Min Read 0 94

सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है.जिसे देखने के बाद भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. ये वीडियो एक हाथी का है. इस वीडियो एक हाथी खुद ही अपनी तस्वीर बनाते हुए दिखाई दे रहा है. हाथी ने इतनी सुंदर तस्वीर बना डाली की ये देखकर हर किसी की आंखे फटी रह गईं.

वायरल हो रहे इस वीडियो आईएफएस अधिकारी प्रवीण अंगूसामी ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी अपनी सूंड में ब्रश दबाकर कितने आराम से पेंटिंग कर रहा है. आप ध्यान से देखें तो वो हाथी की ही तस्वीर बना रहा है. आप देख सकते हैं कि हाथी कितनी खूबसूरती और सलीके से पेंटिंग बना रहा है. देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो अक्सर पेंटिंग करता हो. हाथी का ये टैलेंट देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *