अजब-गजब- इस देश का ,राजा हर साल ,कुंवारी लड़की से, करता है शादी

  देश के राजा के ऊपर कई जिम्मेदारियां होती हैं। राजा का फर्ज होता है कि वह अपनी जनता के…
1 Min Read 0 132

 

देश के राजा के ऊपर कई जिम्मेदारियां होती हैं। राजा का फर्ज होता है कि वह अपनी जनता के हर दुख दर्द को समझे। दुनिया के अधिकतर देशों से राजशाही खत्म हो चुकी है। अब कुछ ही देश बचे हैं जहां पर अभी भी राजशाही है। उन्हीं में से एक है अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड।

यहां के राजा के बारे में आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। देश की आजादी के पचास साल पूरे होने पर यहां के राजा ने साल 2018 में देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा है। दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटे इस देश की यहां के राज की वजह से अक्सर चर्चा होती रहती है।इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ,  फेस्टिवल में शामिल होने वाली लड़कियों में से राजा हर साल अपनी एक रानी चुनता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नाचती हैं। इस परंपरा का देश की कई युवतियों ने विरोध किया था, तो वहीं कई लड़कियों ने इस परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया था। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना देना पड़ा।इस देश के राजा पर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि वो खुद बेहद शानो-शौकत से रहते हैं, तो वहां की बड़ी आबादी बेहद गरीबी में जीवन यापन करती है।

साल 2015 में भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों के साथ लेकर आए थे। उनके लिए दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक हुए थे जिसमें वह ठहरे थे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *