खुशियां छोटी हो या फिर बड़ी, ज्यादातर लोग उन्हें केक काटकर ही सेलिब्रेट करते रहते हैं. केक (Cake) का नाम सुनते ही हर किसी के जेहन में बर्थडे पार्टी की याद ताजा हो जाती होगी. आजकल तो लोग केक पर ही लाखों रुपए तक खर्च कर देते हैं. बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें केक खाना पसंद न हो. मगर जिन्हें पसंद है वो अपनी पसंद के केक के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खास केक सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.दरअसल इस केक की तरफ लोगों का ध्यान इसलिए गया क्योंकि ये पके हुए मीट जैसा दिख रहा है. पहली नजर में कोई भी देखकर ये अंदाजा नहीं लग सकता है कि जिस चीज को वो देख रहे हैं. असल में वो एक शानदार केक है. लेकिन काटने पर अंदर से अलग अलग फ्लेवर केक निकलता था. दरअसल, इसे‘रियलिस्टिक केक’ कहा जाता है. अब ऐसा लग रहा है कि केक के साथ एक्सपेरिमेंट का ये चलन लोगों के लिए आम हो चुका है.आप वीडियो में इस केक को देखकर बिलकुल अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये मीट है या कोई केक. जब इस मीट के पीस को काटा गया और अंदर से ये मांस का टुकड़ा नहीं बल्कि स्वादिष्ट केक था.
इस केक का वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने कहा कि मैंने इससे पहले भी कई शानदार केक देखें हैं. मगर इसकी बात ही अलग है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पहली नजर में तो कोई भी इसे मीट ही समझ बैठेगा.
Why is this back? pic.twitter.com/OxUBZHmwfV
— Mikki Kendall (@Karnythia) November 29, 2021