गुजरात तट के ,पास नौकाएं डूबी, एक मछुआरे ,की मौत, सात लापता

  गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील में रात में तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास…
1 Min Read 0 134

 

गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील में रात में तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के डूब जाने के बाद एक मछुआरे का शव मिला है और सात लोग अब भी लापता हैं। जिलाधिकारी आर जी गोहिल ने बताया कि तटरक्षक बल रात के दौरान अपनी नौकाओं के जरिए तलाशी अभियान जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार तड़के तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि बाद में तटरक्षक बल की दो नौकाएं और एक डोर्नियर विमान भी तलाशी अभियान में शामिल हुए। नवाबंदर के सरपंच सोमवर मजीठिया के अनुसार, जब मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद आधी रात के आसपास तेज हवाएं चलीं और ऊंची लहरें उठने लगीं, उस वक्त मछुआरे तट के पास लगी हुई नौकाओं में सो रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच नौकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं, पांच पलट गईं और लगभग 40 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि शुरू में 12 मछुआरे लापता हुए थे लेकिन उनमें से चार तैरकर किनारे पर आ गए थे। उन्होंने बताया कि एक मछुआरे का शव दोपहर में तट के पास मिला जबकि सात अन्य अब भी लापता हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *