बाल दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “आज जवाहरलाल नेहरू की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है. बाल दिवस पर, यह उचित है कि हम योजनाएं शुरू कर रहे हैं जो मुख्य रूप से बच्चों के लिए कानूनी सहायता को लक्षित हैं.
उन्होंने कहा, हमें उन कर्मचारियों को बनाए रखने पर विचार करना चाहिए जो बाल-सुलभ कानूनी सहायता और मनोसामाजिक समर्थन जैसे अन्य विशिष्ट कौशल में प्रशिक्षित हैं. जिन बच्चों को आपराधिक न्याय प्रणाली में घसीटा जाता है, उनकी मदद की जानी चाहिए.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने भाषण के दौरान योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा “जो यह पहचानती हैं कि ट्रॉमा से गुजरने वाले बच्चे के लिए इंगेज होना और न्याय प्राप्त करना कितना मुश्किल है”.
उन्होंने कहा कि दुर्व्यवहार के शिकार बच्चों को कानूनी सहायता और परामर्श देने के लिए अलग अलग पहल की जा रही है. उन्होंने रेखांकित किया, “ऐसी पद्धतियां और स्किल सेट विकसित किए गए हैं जो बच्चे को और अधिक कष्ट पहुंचाए बिना उनकी आपबीती जानने के लिए हैं. उन्होंने न्यायाधीशों को भी संबोधित किया और कहा, “मैं महिलाओं और बच्चों के लिए एक न्यायपूर्ण भविष्य की कामना करती हूं और आपकी मदद से ही भविष्य को सक्षम बनाया जा सकता है.”