दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (M. S. Dhoni : The Untold Story) 30 सिंतबर 2016 को रिलीज हुई थी.. सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को बखूबी पर्दे पर निभाया था.
फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडेय के मुताबिक ‘सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के लिए करेक्ट च्वॉयस थे. क्योंकि सुशांत भी उसी इलाके से आते हैं जहां से धोनी हैं. इसलिए डायलेक्ट और एक्सेंट की कोई दिक्कत ही नहीं थी. इसके अलावा सुशांत को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक था’. इस फिल्म में दिशा पाटनी , कियारा आडवाणी , अनुपम खेर और भूमिका चावला थीं. फिल्म के पांच साल पूरे होने पर सुशांत के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं.
जैसा कि फिल्म के नाम से ही साफ है, ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की जर्नी को दिखाया गया है. धोनी के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के सफर को फिल्मी पर्दे पर सुशांत ने अपनी शानदार अदाकारी से जीवंत किया था. एक फैन ने तो लिखा कि ‘सुशांत पैदा ही इस बायोपिक के लिए हुए थे
5 YEARS OF MS DHONI:THE UNTOLD STORY
5 YEARS OF THE MOST INSPIRATIONAL BIOPIC EVER
5 YEARS OF NOT JUST A MOVIE BUT AN EMOTION WHICH SHOWED THE DARKEST PHASE OF SIR MSD &ALSO HIS GLORIOUS JOURNEY OF LIFTING 2011WCSSR WAS BORN TO PLAY MS DHONI ON SCREEN!!#MSDhoniTheUntoldStory pic.twitter.com/Bu7nxbYtjw
— MSDPassionnéeSite | ARMAANIAN | AADEEZ | (@MSD_VK_KLR) September 30, 2021