एलन मस्क ,की कंपनी ,SpaceX ने ,रचा इतिहास

मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि…
1 Min Read 0 139

मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए 4 साधाहरण नागिरकों को अंतरिक्ष में भेजा है। स्पेस एक्स ने भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर अपने रॉकेट को नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस रिसर्च सेंटर से लॉन्च किया।

स्पेस एक्स के इस रॉकेट का कंट्रोल एस्पेस एक्स के पास है। तीन दिन के इस अभियान को इंस्पिरेशन 4 नाम दिया है। चारों अंतरिक्ष पर्यटक धरती से 575 किमी की ऊंचाई पर तीन दिनों तक रहेंगे। इससे पहले मई 2009 में वैज्ञानिक हबल टेलिस्कोप की मरम्मत के लिए धरती से 541 किलोमीटर की ऊंचाई पर गए थे। आपको बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ऊंचाई 408 किमी है और यहां पर अंतरिक्ष यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है।

दुनिया के अंतरिक्ष अभियान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक रॉकेट किसी पेशेवर अंतरिक्ष यात्री को नहीं बल्कि शौकिया चालक दल के साथ अंतरिक्ष में रवाना हुआ है। स्पेस एक्स के साथ जो चार लोग अंतरिक्ष की सैर पर गए हैं उनमें दो महिला और दो पुरुष हैं।

जानिए कौन हैं अंतरिक्ष की सैर पर निकले चार यात्री

जेयर्ड इसाकमैन: स्पेस एक्स के इस मिशन की पूरी कमांड जेयर्ड इसाकमैन के पास है। वे 38 साल के हैं और इसाकमैन शिफ्ट4पेमेंट नामक पेमेंट कंपनी के फाउंडर और CEO हैं। केवल 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। वे एक प्रोफेशनल पायलट हैं

हेयली आर्केनो: हेयली आर्केनो कैंसर सर्वाइवर हैं। उन्हें हड्डियों का कैंसर था। 29 साल की हेयली अंतरिक्ष में जानेवाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी नागरिक हैं। हेयली को इस मिशन में मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली है।

शॉन प्रोक्टर: एरिजोना के एक कॉलेज में जियोलॉजी की प्रोफेसर हैं। इनकी उम्र  51 प्रोक्टर के पिता अपोलो मिशन के दौरान नासा के साथ काम कर चुके हैं। प्रोक्टर खुद कई बार नासा के स्पेस प्रोग्राम में हिस्सा ले चुकी हैं।

क्रिस सेम्ब्रोस्की: क्रिस सेम्ब्रोस्की अमेरिकी एयरफोर्स के पायलट रह चुके हैं। क्रिस की उम्र 42 साल है और वे इराक युद्ध में भी शामिल थे। फिलहाल क्रिस एयरोस्पेस और डिफेंस निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ काम कर रहे हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *