शेफ ने बनाई, 200 किलो से ,ज्यादा वजन वाली ,चॉकलेट गणेश, की मूर्ति

सोशल मीडिया पर चॉकलेटी गणेश की मूर्ति काफी वायरल हो रही है रेस्तरां और चॉकलेट व्यवसायी हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने…
1 Min Read 0 152

सोशल मीडिया पर चॉकलेटी गणेश की मूर्ति काफी वायरल हो रही है रेस्तरां और चॉकलेट व्यवसायी हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पर चॉकलेटी गणेश की मूर्ति का एक वीडियो शेयर किया है. देशभर में आज से गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है, इसके साथ ही अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अलग प्रकार की भगवान गणेश की मूर्तियों की तस्वीरों और वीडियो से भरे पड़े हैं. इन्हीं के बीच अब चॉकलेटी गणेश की मूर्ति ने लोगों को हैरान कर दिया है.

चॉकलेट गणेश – चॉकलेट गणेश का यह हमारा लगातार छठा वर्ष है! इस इको-फ्रेंडली गणेश को बनाने में 10 शेफ, 10 दिन और 200+ किलोग्राम बेल्जियम चॉकलेट की एक टीम लगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे मूर्ति को दूध में विसर्जित करके विसर्जन करेंगे. इसके बाद झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में वंचित बच्चों के बीच चॉकलेट दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा.

करीब 17 घंटे पहले इस वीडियो को शेयर किया गया है. पोस्ट को अब तक लगभग 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “यह आश्चर्यजनक है.” दूसरे ने लिखा, “बहुत प्यारा, यह अद्भुत है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *