जन्माष्टमी -पुरुष इस ,जन्माष्टमी पहन ,सकते हैं ,ये खास ड्रेस

  जन्माष्टमी का त्योहार हर साल के जैसे इस साल भी करीब आ गया है और कृष्ण के सभी भक्त…
1 Min Read 0 140

 

जन्माष्टमी का त्योहार हर साल के जैसे इस साल भी करीब आ गया है और कृष्ण के सभी भक्त अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। कोई भगवान कृष्ण की मूर्ति ले रहा है, तो कोई कपड़े , कोई झूले को सजाने में लगा हुआ है। यही नहीं, भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए मिष्ठान की भी तैयारी जोरों पर चल रही है।

अपने कान्हा के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके भक्त कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए लोग इस दिन खुद भी नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। हालांकि, पुरुष इस उलझन में जरूर रहते हैं कि वे क्या कपड़े पहनें जो उन पर अच्छे लगें। तो चलिए हम आपकी उलझन दूर कर देते है, हम आपको कुछ बेस्ट ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस जन्माष्टमी के मौके पर पहन सकते हैं।

धोती कुर्ता
जन्माष्टमी के अवसर पर आप धोती कुर्ता पहन सकते हैं। जिसे पहनकर आप काफी हैंडसम लगेंगे और धार्मिक भी। आप व्हाइट रंग की धोती और पीले रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। बालों पर हल्का तेल लगाते हुए इन्हें पीछे की तरफ रखें। वहीं, हाथ में एक कड़ा भी पहन सकते हैं।

कुर्ता पायजामा
ट्रेडिशनल कपड़े हमेशा ही पुरुषों पर काफी अच्छे लगते हैं, जैसे- कुर्ता पायजमा। आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी रंग का कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। वैसे आप व्हाइट कुर्ता पायजामा, येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामा या फिर ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहन सकते हैं। हाथ में आप स्पोर्ट्स घड़ी भी पहन सकते हैं।

शॉर्ट कुर्ता और जींस
आजकल के युवा जनरेशन कुर्ता पायजामा या कुर्ता धोती पहनना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप इस जन्माष्टमी शॉर्ट कुर्ता और जींस ट्राई कर सकते हैं। आप येलो कुर्ता, ब्लू कुर्ता या ब्लैक कुर्ता भी पहन सकते हैं और साथ में आप ब्लू या ब्लैक डैनिम पहन सकते हैं।

कन्हैया वाली ड्रेस
अगर आप अपनी सोसायटी में या किसी मंदिर में भगवान कृष्ण का रोल प्ले कर रहे हैं, तो आपको कन्हैया वाली ड्रेस पहननी चाहिए। इस दौरान आपको अपना मेकअप लाइट रखना चाहिए, ताकि आपका लुक प्यारा लग सके और सब में आप अलग दिखें।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *