मीराबाई चानू से, मिले सलमान खान ने, साझा की तस्वीर

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीरा बाई चानू से…
1 Min Read 0 138

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीरा बाई चानू से मुलाकात की और उन्होने मीरा बाई चानू के साथ एक तस्वीर भी शेयर कर उनका सपना पूरा किया। सलमान खान ने मीरा बाई चानू से अपनी इस प्यारी मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट डाली।  वह रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी मीराबाई चानू को बधाई देते हुए नजर आए।

सलमान खान ने एक पोस्ट लिखा और बताया कि उन्हें मीराबाई चानू से मिलकर कितनी खुशी महसूस हुई। तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मीराबाई चानू सिल्वर मेडलिस्ट मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।  मुझे आपसे मिलकर बेहद खुशी महसूस हुई। आपको ढेर सारी बधाई। इस तस्वीर में सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। लेकिन जिस चीज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वो था उनके गले में पहना हुआ स्कार्फ।  उन्होंने पारंपरिक स्कार्फ लिया हुआ है। ये स्कार्फ मीराबाई चानू ने सलमान खान को तोहफे के रूप में दिया।

सलमान खान की इस पोस्ट पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मीराबाई चानू ने लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सलमान खान सर। मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और आपसे मिलना मेरे लिए मेरे सपने का साकार होना है’।

सलमान खान से पहले मीराबाई चानू सचिन तेंदुलकर से मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने बुधवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आज सुबह आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई मीराबाई चानू।

बता दें कि भारत की मीराबाई चानू ने टोक्यो में हो रहे ओलंपिक 2020 में बड़ी जीत हासिल की है। मीराबाई दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता है। उनसे पहले वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *