पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर नशे से मुक्त होने के लिए भारत के नागरिको का आह्वान करते हुए लोगों को सावधान किया की नशा जिंदगी को ना केवल अंधेरे की ओर धकेलती है और साथ ही बर्बादी और विनाश का कारण बनती है इसके साथ साथ पीएम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होने इस नशे को मिटाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो जमीनी स्तर पर नशे से समाज को मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। जीवन बचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास महत्वपूर्ण हैं। आखिरकार, नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है। एक दूसरे ट्वीट में पीएम ने कहा की आइए, हम सब मिलकर नशे को लेकर सही जानकारी साझा करने और नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं। याद रखिए, नशा ना तो अच्छी चीज है और नाही स्टाइल की अभिव्यक्ति
Today, on International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking, I laud all those working at the grassroots to eliminate the menace of drugs from our society. Every such effort to #SaveLives is vital. After all, drugs bring with it darkness, destruction and devastation. pic.twitter.com/1wVCFkcmNX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2021
इसके अलावा पीएम नरेंदर मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर अपने महीने के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के एक पुराने संस्करण के कुछ बाते शेयर किए जिनमें नशा मुक्ति के संबंध में उन्होंने लोगों से संवाद किया था।बता दें कि हर साल 26 जून को दुनिया भर में नशीली दवाओं के दुरपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन नशीली दवाओं के उपयोग को ख़त्म करने और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने वाले जागरुक करने के लिए है।