पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को याद किया। और जापान ओलंपिक में भाग लेने के लिए कर रहे तैयारी उन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक क्विज भी ट्वीट की है और देशवासियों से इसका जवाब देने का आग्रह किया है।
पीएम ने ट्वीट में लिखा की ओलंपिक दिवस के मौके पर मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने सालों तक ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधत्व किया है। भारत को उनके योगदान व अन्य एथलीटों को प्रेरित करने के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व है। कुछ हफ्ते में टोक्यो 2020 ओलंपिक गेम्स शुरू होने वाले हैं। हमारे एथलीटों को शुभकामनाएं।’पीएम ने आगे लिखा कि यहां एक दिलचस्प क्विज है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से खासकर युवाओं से हिस्सा लेने आग्रह करता हूं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 के लिए ‘स्वस्थ रहें, मजबूत रहें, ओलंपिक दिवस वर्क आउट के साथ एक्टिव रहें’ थीम है।
बता दें कि दुनिया भर में प्रतिवर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खिलाड़ियों के खेल और फिटनेस को समर्पित है। इस दिन पर दुनिया में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें हर धर्म के लोग व खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। आपको बता दे की वर्ष 1894 में आज के ही दिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की गई थी। और पहली बार 23 जून 1948 को ओलंपिक दिवस मनाया गया था। और पहली बार ओलंपिक दिवस का आयोजन पुर्तगाल, यूनान, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, उरुग्वे, वेनेजुएला और बेल्जियम ने आयोजन किया था।