भारत की फ्लाइट्स पर ,हांग-कांग ने लगाया बैन,कई कोविड पॉजिटिव यात्री

कोरोना संक्रमित से 47 यात्री पिछले 4 अप्रैल को विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट में पॉजिटिव निकले हैं जिसके बाद…
1 Min Read 0 139

कोरोना संक्रमित से 47 यात्री पिछले 4 अप्रैल को विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट में पॉजिटिव निकले हैं जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. हांग-कांग ने भारत सहित पाकिस्तान और फिलीपीन्स से आ रही फ्लाइट्स पर बैन लगाया है.

भारत से वहां जा रही फ्लाइट्स पर हांग-कांग ने 14 दिनों के लिए बैन कर दिया है. हांग-कांग ने यह  बैन पाकिस्तान और फिलीपीन्स से आ रही फ्लाइट्स पर भी लगाया है. इस रिलीज में इन तीनों देशों को अत्यधिक खतरे वाले ग्रुप ए’ की श्रेणी में रखा है, जिसके तहत इन देशों से आ रहे लोगों पर हांग-कांग की फ्लाइट्स में बोर्ड करने पर प्रतिबंध रहेगा.

रविवार को यानि 18 अप्रैल को भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने का फैसला किया है हांग-कांग सरकार की ओर से जारी की गई एक रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है. 20 अप्रैल की रात 12 बजे से हांग-कांग में इन देशों से आने वाली फ्लाइट्स 14 दिनों तक लैंड नहीं कर सकती हैं.

कुछ रिपोर्टर्स से खबर आई है कि विस्तारा की फ्लाइट में 47 यात्री पॉजिटिव निकले, जिस दौरान वो अनिवार्य क्वारंटीन में थे. विस्तारा के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि ‘विस्तारा कोविड से जुड़े भारत सरकार और जिस देश के लिए फ्लाइट जा रही है, वहाकिसी भी नए नियम का भी पालन करना जारी रखेंगे.

हांग-कांग ने इसके पहले मुंबई रूट से आ रही फ्लाइट्स पर 2 मई तक प्रतिबंध लगाया था. इस रूट से आ रही फ्लाइट में तीन यात्री पॉजिटिव मिले थे.और दिल्ली-हांग-कांग रूट पर भी 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक बैन लगाया गया था, हांग-कांग जा रहे सभी यात्रियों को कोविड की निगेटिव RTPCR रिजल्ट देना होगा, जो यात्रा से 72 घंटों के अंदर की ली गई होने चाहिए.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *