दिल्ली निवासी जो हरिद्वार कुंभ से लौटा है उन्होने सरकार की वेबसाइट पर अपनी जानकारी नहीं दी है तो 14 दिन के लिए उसको डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट की और से इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया जाएगा.
कोरोना संक्रमण के मामलो को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है की हरिद्वार से लौटने वाले दिल्ली वाले संक्रमण ना फैलाएं आदेश में कहा गया है की दिल्ली से जाने की तारीख और वापस आने की तारीख इसके अलावा खुद का नाम ,पता फोन नंबर, आईडी प्रूफ,आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर www.delhi.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें
इसके अलावा इस आदेश में हरिद्वार कुंभ में जो भी दिल्ली निवासी 4 अप्रैल से लेकर अभी तक गए हैं वो अपनी सारी जानकारी दे साथ ही जो दिल्ली निवासी 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुंभ हरिद्वार जा रहे हैं वो भी अपनी साडी जानकारी दे
दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि वह रोजाना ऐसे दिल्ली निवासियों की ट्रेसिंग और सर्विलांस करें. डिस्टिक मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करना होगा कि कुंभ हरिद्वार से लौटने वाले सभी दिल्ली निवासी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहें.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा की दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के
लगभग 24000 केस आए.ये आकड़े अबतक के सबसे अधिक है इससे पहले 19,500 थे स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक है.सारी चीजों की कमी हो रही है कुछ दिन पहले तक हमें लग रहा था कि स्थिति ठीक है.
केजरीवाल ने कहा कि किसी भी आप’ की सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड की संख्या और ज्यादा बढ़ाई जाए. पिछले कुछ दिनों में कई बार बेड की संख्या बढ़ाई गई और बेड की कमी नहीं होने दी गई. आने वाले कुछ दिनों में बेड और बढ़ाने के लिए और कदम उठा रहे हैं.