मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलो में लगातार इजाफा हो रहा है। वही मध्यप्रदेश से सटे छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले बीते साल की तुलना में बड़ी रफ़्तार से आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यहां के कई जिलों में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।
इसी बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने यहां 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होने वाली 10वीं की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के सीएमओ ने स्वयं इस बात की पुष्टि की। सीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की तरफ से राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की दिनांक 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये परीक्षाएं ऑनलाइन हो सकती है , लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होगी। सभी को सशरीर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। अब बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल फिर से नई तारीख जारी करेगी।