मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। मध्य प्रदेश से सटा
राज्य छत्तीसगढ़ , में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने दोनों प्रदेशों के बीच आने-जाने वाली बसों पर 15 अप्रैल 2021 तक रोक लगा दी है।
इसके पूर्व भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच लोगों की आने-जाने पर रोक लगाने की बात कही थी। बुधवार को परिवहन विभाग के जारी हुए के इस आदेश में 7 से 15 अप्रैल तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सभी बसों पर रोक लगाने को कहा गया है।
