तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं पर बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की मां शोभा मजूमदार से मारपीट करने का आरोप है. आज शोभा मजूमदार की मौत हो गई.उनकी मौत पर सियासत गरमा गई है. जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में बोलचाल की जंग तेज हो गई है बीजेपी ने कहा कि ‘मां, माटी, मानुष’ रक्तरंजित हुए वही दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस , बीजेपी पर कहानी गढ़ने” का आरोप लगाया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने शोभा मजूमदार की मौत पर दुख जताते हुए कहा, की बंगाल की माँ ,बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी की मौत से बहुत दुखी हूं, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था. ममता दीदी को इस परिवार के घाव लंबे वक्त तक सतायेंगे बंगाल हिंसा आजद आने वाली की लड़ाई लड़ेगा बंगाल सुरक्षित राज्य और हमारी माताओं और बहनों के लिए लड़ाई लड़ेगा.”
Anguished over the demise of Bengal’s daughter Shova Majumdar ji, who was brutally beaten by TMC goons.
The pain & wounds of her family will haunt Mamata didi for long. Bengal will fight for a violence-free tomorrow, Bengal will fight for a safer state for our sisters & mothers. pic.twitter.com/ZmKNgjdMpH
— Amit Shah (@AmitShah) March 29, 2021
28 फरवरी को बीजेपी ने कहा था कि TMC के कार्यकर्ताओं ने 24 परगना जिले के कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की मां की पिटाई की थी.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा,शोभा मजूमदार जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करे.भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण गोपाल मजूमदारको अपनी माँ की जान गंवानी पड़ी.उनका बलिदान को सदैव याद किया जाएगा.बंगाल की ये भी मां थी बंगाल की बेटी थीं. मां और बेटी की सुरक्षा के लिए बीजेपी हमेशा लड़ती रहेगी.
केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी ने कोलकाता की कॉन्फ्रेंस में कहा, की ममता जूलूस निकाल कर बीजेपी पर हमला कर रही है और उल्टा खुद दावा कर रही है,की बीजेपी उन हमला कर रही है, आज मां का खून हुआ, माटी रक्तरंजित हुई, मानुष का खून हुआ.