मिस्र- दो ट्रेनों की आपस में टक्‍कर , 66 लोग घायल ,32 लोगों की मौत

मिस्र में कुछ वर्षों में रेल के कई जबर्दस्‍त हादसे हुए हैं, बुनियादी ढांचे और खराब रखरखाव को ट्रेनों के…
1 Min Read 0 139

मिस्र में कुछ वर्षों में रेल के कई जबर्दस्‍त हादसे हुए हैं, बुनियादी ढांचे और खराब रखरखाव को ट्रेनों के हादसे के लिए जिम्मेदार माना जाता है. शु्क्रवार को दक्षिण मिस्र हुई दो ट्रेनों के बीच हादसे में 32 लोगो ने अपने जान गवाई वही 66 लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक जहा हादसा हुआ उस जगह पर ताहटा जिले में बारह एंबुलेंस भेजी गई ताहटा जिला मिस्र की राजधानी काहिरा से लगभग 460 किलोमीटर अंतर पर है इस ट्रेन हादसे का सामने आए वीडियो फुटेज में ट्रेन के डिब्बे पलटे नजर आ रहे है

कहा जाता है कई सालो से मिस्र में रेल हादसे हुए हैं .वर्ष 2002 के रेल हादसे में 373 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी. यह दुर्घटना ट्रेन में आग लगने के कारण हुवा था.फरवरी 2019 में भी एक ट्रेन में आग लगने की वजह से 20 से अधिक लोगों की जान गई थी. वर्ष 2020 में मार्च महीने में काहिरा में दो ट्रेनों की टक्‍कर हो गई थी इसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे इन दुर्घटनाओं का परिणाम ये हुवा था की देश में रेल सेवाओं को थोड़े समय के लिए सस्‍पेंड करने की मांग हुई थी रेल विभाग के अधिकारियों ने उस वक्त कहा था की सिग्‍नल खराब मौसम के कारण काम नहीं करते

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *