पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान खड़गपुर की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी पार्टी सहित लेफ्ट और कांग्रेस पर भी हमला करते हुए बोले की बीजेपी वहां 70 सालों की बर्बादी को मिटाने आई है.पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी तीन दिन में दूसरी बार पहुंचे पश्चिम बंगाल के विधानसभा के चुनाव में मतदान करने के लिए सिर्फ हफ्ते भर का वक्त रह गया है, विधानसभा के चुनाव के उम्मीदवार जनसभा और जोर-शोर से रैलियां कर रही हैं.शनिवार को खड़गपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. ममता बनर्जी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की 5 साल दीजिए, 70 सालों की बर्बादी को मिटा देंगे
बीजेपी, बंगाल की पार्टी है और यहां PM मोदी ने नैरेटिव भी बिठाने की कोशिश की.PM ने कहा की जनसंघ
के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए बंगाल की पार्टी सही अर्थ में बीजेपी है .बीजेपी के खून में डॉक्टर
श्यामा प्रसाद मुखर्जी और आशुतोष मुखर्जी के विचार,आचरण ,व्यवहार और संस्कार है.आप हमें सेवा का
अवसर दीजिये ओशोल पॉरिबॉरतोन लाखर दिखाएंगे आप सभी के जीवन की एक-एक दिक्कतों को दूर
करने के लिए हम सभी दिन रात मेहनत करेंगे.
पीएम ने खड़गपुर की रैली में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं. बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था.पर आपने उन्हें इन 10 साल में भ्रष्टाचार,लूट-मार और कुशासन दिया.पश्चिम बंगाल में दीदी विकास की और बढ़ने वाली हर योजना में दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं.आपने लोगो ने दीदी पर भरोसा किया,और दीदी आपके साथ दुर्नीति और विश्वासघात किया.
PM ने पश्चिम बंगाल में जनता से कहा की बीजेपी को जिताकर डबल इंजन की सरकार लाने की अपील की
साथ हि कहा की जिन-जिन राज्यों में बीजेपी सरकारें हैं वहां पर राज्य सरकार केंद्र ,बीजेपी ताकत के साथ
जनता-जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं. हम सबका साथ सबका विकास,विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.