हैदराबाद के सात साल के बच्चे विराट चंद्रा ने नया कीर्तिमान दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है अफ्रीका की
सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई की.और किलिमंजारो भारत के तिरंगे को फहराया जो देश के
लिए गौरव भरा समय था.
विराट के इस अभियान का नेतृत्व करने वाले कोच भारत ने बताया, जब हम ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो चढ़ाई के समय सभी सावधानियों को पूरा ख्याल रखा था. हमने सोचा था की अगर वह असहज महसूस करेंगे तो हम वापस लौट आएंगे. लेकिन विराट ने हमें गर्व महसूस कराया.विराट किलिमंजारो माउंट पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक हैं 75 दिनों के कठोर ट्रेनिंग और मेहनत के बाद अपने कोच भरत थम्मिननी के साथ . विराट अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर्वत के शिखर पर पहुंचे.
Telangana: A seven-year-old boy, Virat Chandra, from Hyderabad has scaled Mount Kilimanjaro, the highest mountain in Africa
“We took all precautions & had decided that we’d return if he’d feel uneasy but he made us proud,” said Bharat, who led Virat’s expedition (15.03) pic.twitter.com/Z04qwwQvn6
— ANI (@ANI) March 16, 2021
विराट के कोच भारत ने कहा की मैंने कई लोगों को पीछे हटते देखा है, जब हम उन्हें हार्ड वर्किंग करवाते है .इसलिए मैंने विराट को एक महीने के लिए ट्रेनिंग करने और उनकी क्षमता की जांच करने का डिसीजन लिया. सात-वर्षीय विराट अपने ट्रेनिंग के लिए रोज टाइम पर आता था. विराट को हर दिन 6 किलोमीटर दौड़ना,और पहाड़ियों पर चढ़ना और योग करवाना शामिल था.
विराट चंद्रा के इस कामयाबी पर उसके माता पिता और उनके कोच बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे है और
किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ने वालो में सात साल के विराट का नाम शामिल हो गया है. विराट के इस कारनामे पर देश को फक्र है और विराट को बहोत सारी बधाई और उसके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाये दी जा रही है