अमेरिका – राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगल अभियान में शामिल नासा के वैज्ञानिकों के साथ पिछले अफ्ते में बातचीत के दौरान कहा की भारत मूल के अमेरिकी नागरिकों के समुदाय के अभूतपूर्व योगदान को स्वीकार करते हुए कहा भारत का पूरे देश में दबदबा बढ़ रहा है.राष्ट्रपति की प्रवक्ता ने इस बारे में बताया.व्हाइट हाउस प्रवक्ता प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा सबसे पहले यही कहना चाहूंगी राष्ट्रपति ने उनकी अहमियत पहचाना और सम्मान किया.और योगदान को स्वीकारा किया यही उनकी मंशा थी.
राष्ट्रपति के उस बयान पर पूछे गये सवाल का जवाब दे रही थीं साकी जिसमें बाइडेन ने कहा था कि देश में
भारतीयों का दबदबा बढ़ रहा है. मंगल की सतह पर पर्सेवियरेंस रोवर को भेजने की ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान देने वाले नासा के वैज्ञानिकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बातचीत में बाइडेन ने कहा, ‘‘भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों का देश में दबदबा बढ़ रहा है. आप (स्वाति मोहन), मेरी उपराष्ट्रपति (कमला हैरिस), मेरे भाषण लेखक (विनय रेड्डी) इसके उदाहरण हैं.”
साकी ने कहा की उनका मानना है भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने विज्ञान का क्षेत्र हो,शिक्षा का क्षेत्र होया सरकार , समाज में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान किया है.भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति मोहन ने
2020 नासा के मंगल अभियान का दिशासूचक ,नियंत्रण, मार्गदर्शन का नेतृत्व किया था.