पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर जैसे हालात, देश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश…
1 Min Read 0 136

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम समेत देश के अन्य हिस्सों में  बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं, कश्मीर में शनिवार को हुई बर्फबारी की वजह से शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम में विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होने से कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अभी से सितम ढाना शुरू कर दिया है.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. वहीं, असम, मेघालय और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है.

 

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *