poco M3-अनेक फीचर्स के साथ लॉन्च

Poco ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने 9 फरवरी को हुई पहली फ्लैश सेल में Poco M3…
1 Min Read 0 90
Poco ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने 9 फरवरी को हुई पहली फ्लैश सेल में Poco M3 की 1,50,000 से ज्यादा सेट्स सेल क़र दीं। इस फोन को 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

Poco M3 specifications, फीचर्स

Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 एस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगी है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

Poco M3 में कैमरा के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, F/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो F/2.05 लेंस का उपयोग करता है।स्मार्टफोन को तीन कलर वैरिएंट कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। आपको स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। इसका माप 162.30 × 77.30 × 9.60 मिमी और वजन 198 ग्राम है.

अगली सेल फ्लिप कार्ड पर 16 फरवरी 2021  को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

 

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *