चीनी ऐप टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइडांस ने जून 2020 के बैन के बाद दिल्ली के गुरुग्राम स्थित कंपनी में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों की काम से निकलना शुरू कर दिया है.
भारत सरकार द्वारा जून 2020 में 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था.जिसमें बाइटडांस के टिकटॉक (TikTok), अलीबाबा (Alibaba) के यूसी ब्राउज़र (UC Browser) और टेनसेंट (Tencent) के वीचैट शामिल थे lअंग्रेजी अख़बार इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक़, भारत सरकार ने टिकटॉक समेत दूसरे ऐप्स पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया है.
कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को एक मेल भी भेजा गया है. जिसमें कहा गया है , ” हमने 29 जून, 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का पालन करने के लिए तेजी से काम किया है. हम लगातार कोशिश करते हैं कि हमारे ऐप स्थानीय कानूनों और नियमों का अनुपालन करें और जो भी दिक्कतें हैं उन्हें दूर करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करें. ऐसे में ये निराश करने वाला है कि बीते सात महीनों में हमारे प्रयासों के बावजूद हमें अब तक स्पष्ट रूप से ये नहीं बताया गया है कि हमारी ऐप्स को कब और कैसे दोबारा अनुमति मिल सकती है.”
कंपनी ने कहा है कि उन्हें काफ़ी दुख के साथ ये कहना पड़ रहा है कि बीते सात महीनों से भारत में दो हज़ार से ज़्यादा कर्मचारियों की मदद करने के बाद आख़िरकार उन्हें अपने कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ रही है. अब कंपनी ने भारत में पूरी तरह से अपना कारोबार खत्म करने का फैसला कर लिया है.