अमेरिकी संसद के अंदर चली गोली -एक महिला की मौत

गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को प्रमाणित करने के लिए हुई…
1 Min Read 0 138

गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को प्रमाणित करने के लिए हुई बैठक जो कैपिटल बिल्डिंग में चल रही थी उस बैठक में घुसकर हंगामा किया।

निवर्तमान राष्ट्रपति के समर्थकों के हंगामे और हिंसा के कारण स्थिति बिगड़ गई और ऐसी कारण वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगाना पड़ा। हंगामे के दौरान ट्रंप समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। जिसमे एक महिला को गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई है।

इस घटनाक्रम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हिंसा की खबरें देखकर परेशान हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा, ‘वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में समाचार देखने के बाद परेशान हूं। सत्ता का व्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *