ब्रिटेन, कनाडा, बहरीन और सउदी अरब के बाद अमेरिका Pfizer-BioNTech कोविड-19 वैक्सीन को हरी झंडी देने वाला पांचवां देश बन गया है.जो इस वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे चुके हैं। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration) की एक विशेषज्ञ समिति ने गुरुवार को कोविड-19 (Coronavirus) के विरुद्ध Pfizer-BioNTech वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को हरी झंडी दे दी है. विशेषज्ञ समिति में कुल 22 लोगों की थी जिसमे वैक्सीन का इस्तेमाल करने के पक्ष में 17 वोट पड़े।एक सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे जबकि उसके विरोध में चार वोट पड़े।
विशेषज्ञ समिति को यह जवाब देने का काम सौंपा गया था कि उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाणों की समग्रता के आधार पर, क्या फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) कोविड -19 वैक्सीन के लाभ 16 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में उपयोग करने पर इसके जोखिम को कम करते हैं?
स्वतंत्र विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं समेत संक्रामक रोग विशेषज्ञों, बायोस्टेटिस्ट और अन्य वैज्ञानिकों द्वारा वोट बाध्यकारी नहीं है, लेकिन फुड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा आने वाले दिनों में उनके द्वारा की गई सिफारिश का अनुपालन करने की भी उम्मीद है.
ज्ञात हो कि अमेरिका से पहले ब्रिटेन, कनाडा, बहरीन और सउदी अरब इस वैक्सीन के इस्तेमाल को हरी झंडी दे चुका है. यह कंपनी पूरी दुनिया में पहली ऐसी फार्मा कंपनी बन गई है जो तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल के बाद बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन कर रही है..
source-khabar.ndtv.com