दिवंगत ऋषि कपूर की ,आखिरी फिल्म SHARMAJI NAMKEEN की ,रिलीज डेट ,आई सामने

  ऋषि कपूर के फैंस के इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली है. दिवंगत एक्टर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी…
1 Min Read 0 145

 

ऋषि कपूर के फैंस के इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली है. दिवंगत एक्टर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ (Sharmaje Namkeen) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. लंबे समय तक हिंदी सिनेमा को कई सफल फिल्में देने वाले ऋषि आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से फैंस के दिलों में जिंदा हैं. आज भी उनके दीवानों की कमी नहीं है. इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमीयर 31 मार्च को हो रहा है.

अभिनेता ऋषि कपूर एक शानदार और जिंदादिल एक्टर थे. फिल्ममेकर्स ‘शर्माजी नमकीन’ (Sharmaje Namkeen) फिल्म से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मेकर्स का कहना है कि ‘महान एक्टर दिवंगत ऋषि कपूर के साथ काम करने के लिए हम आभारी हैं, ये उनका आखिरी ऑनस्क्रीन रोल बन गया. उम्मीद है कि दिल छू लेने वाली स्टोरी इंडिया और इसके बाहर मौजूद दर्शकों के दिल में खास जगह बना पाने में कामयाब होगी’.

शर्माजी नमकीन’ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म- ऋषि कपूर के निधन के बाद एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो रही ‘शर्माजी नमकीन’ में एक्टर आखिरी बार एक्टिंग करते नजर आएंगे. इसकी जानकारी एमेजॉन प्राइम वीडियो के ट्विटर हैंडल पर दी गई है. कैप्शन में लिखा है ‘सब जग जाओ, पहली बार दो लीजेंड्स कुछ नमकीन पकाने और आपकी जिंदगी को थोड़ा मसालेदार बनाने आ रहे हैं’.

‘शर्माजी नमकीन’ रिटायर इंसान की कहानी है -‘शर्माजी नमकीन’ एक मजेदार फिल्म होगी जिसमें खुद को तलाश करने वाले रिटायर इंसान की जिंदगी पर आधारित है. जो कुकिंग को लेकर जुनून की हद पार कर जाते हैं. इस फिल्म को 31 मार्च को एमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया और प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है. इसके अलावा मैकगफिन पिक्चर्स के अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान भी प्रोड्यूसर हैं.

फैमिली एंटरटेनर फिल्म-‘शर्माजी नमकीन’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें आखिरी बार ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी नजर आएगी. इनके अलावा सतीश कौशिक, सुहैल नैय्यर, शीबा चड्ढा, परेश रावल और ईशा तलवार समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे. ‘शर्माजी नमकीन’ वाकई एक स्पेशल फिल्म है. ऋषि कपूर और परेश रावल ने अपनी शानदार एक्टिंग से कई पीढ़ियों का जबरदस्त मनोरंजन किया है.

ऋषि कपूर की आखिरी ऑनस्क्रीन प्रेजेंस-ऋषि कपूर एक शानदार और जिंदादिल एक्टर थे. फिल्ममेकर्स इस फिल्म से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मेकर्स का कहना है कि ‘महान एक्टर दिवंगत ऋषि कपूर के साथ काम करने के लिए हम आभारी हैं, ये उनका आखिरी ऑनस्क्रीन रोल बन गया. उम्मीद है कि दिल छू लेने वाली स्टोरी इंडिया और इसके बाहर मौजूद दर्शकों के दिल में खास जगह बना पाने में कामयाब होगी.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *