सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के वीडियोज़ हमेशा वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आज भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत ही भावुक हो रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो एक पक्षी का है, जिसे ठंड लग रही है. ठीक उसी समय एक छोटा बच्चा पक्षी को कपड़ा ओढ़ा देता है ताकि पक्षी को ठंड ना लगे. कपड़ा ओढ़ाने के बाद वो शख्स एक सेल्फी लेता है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस तस्वीर को देखकर बेहद ख़ुश हो रहे हैं. कमेंट करके कह रहे हैं- ‘वाकई में दिल को छू लेने वाला वीडियो है.’
वायरल हो रहे इस वीडियो को buitengebieden_ नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 41 हज़ार से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं इस वीडियो पर 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स मिले हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया के कई यूज़र्स ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘वाकई में अद्भुत वीडियो है.
Now this is called a selfie! 😍https://t.co/z62Hk8f0XY pic.twitter.com/nzhUMcScDM
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) March 2, 2022