बर्थडे- करण सिंह ग्रोवर की, टीवी में, सुपरहिट रहा करियर

  अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का जन्म पंजाबी सिख परिवार में 23 फरवरी 1982 नई दिल्ली में हुआ था। जब…
1 Min Read 0 28

 

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का जन्म पंजाबी सिख परिवार में 23 फरवरी 1982 नई दिल्ली में हुआ था। जब ग्रोवर मात्र 2 साल के थे तब उनके परिवार को 1984 के दंगो से गुजरना पड़ा था, और उनका परिवार खोबर सऊदी अरबिया शिफ्ट हो गया। उनका एक छोटा भाई भी है। करण सिंह ग्रोवर आज अपना 40 वा जन्मदिन मना रहे हैं।

टीवी की दुनिया केकरण सिंह ग्रोवर मशहूर एक्टर रहे हैं।उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2004 में कितनी मस्त है जिंदगी से की थी। पर पहचान उन्हें शो ‘दिल मिल गए’ सीरियल में उन्हें खूब पसंद किया गया। करण ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई एम 24 से की थी।उन्होंने अलोन, हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

हालांकि एक्टर के करियर से ज्यादा वे अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे। करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों क्यूट केमेस्ट्री शेयर करते हैं।करण और बिपाशा ने फिल्म अलोन में साथ में काम किया था। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने करण की फेल हुईं शादियों पर बात करते हुए कहा था- ‘असफल शादी होने के ये मतलब  नहीं है कि वो इंसान गलत है, तो ऐसा नहीं है कि उसकी निंदा की जानी चाहिए।

लेकिन बिपाशा बसु से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे।
पहली शादी – श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2008 में शादी की थी। ये शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई और दोनों साल 2009 में अलग हो गए। श्रद्धा निगम ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपनी पूरी कोशिश की ये शादी नहीं टूटे।मेरे सभी प्रयासों के बावजूद शादी आगे तक नहीं पहुंच पाई।

इसके बाद करण जेनिफर विंगेट के साथ प्यार में पड़े। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों दो साल ही साथ रहे। करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट ने एक्टर पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था। करण संग शादी टूटने की खबर खुद जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया के जरिए थी।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *