बेटे की, शादी में, सारी लाइमलाइट, चुरा ले गईं ,टीना अंबानी

  अनिल अंबानी और टीना मुनीम के बेटे अनमोल अंबानी ने बीते रोज (20 फरवरी) कृशा शाह संग शादी कर…
1 Min Read 0 83

 

अनिल अंबानी और टीना मुनीम के बेटे अनमोल अंबानी ने बीते रोज (20 फरवरी) कृशा शाह संग शादी कर ली। दोनों ने सी विंड, कफ परेड में स्थित अपने घर पर सात फेरे लिए। इस शाही शादी में कई दिगग्ज हस्तियों भी शामिल हुई ।सामने आईं तस्वीरों में सुप्रिया सुले, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, रीमा जैन, पिंकी रेड्डी और फैशन डिजाइनर संदीप खोसला खूब मस्ती करते दिखाई दिए।

शादी के इस शुभ अवसर पर अंबानी परिवार के सदस्य खूब मस्ती करते नजर आए। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं शादी की तस्वीरों में नीता अंबानी और ईशा अंबानी भी नजर आए। इस शादी में सबकी निगाहें अनमोल की मां और एक्ट्रेस रह चुकीं टीना मुनीम पर आकर टिक गईं। बेटे की शादी में वे बेहद खूबसूरत दिखाई दीें।
शादी से पहले की रस्मों में भी बहू घर लाने की खुशी टीना के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

शादी के वेन्यू को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। यह जयमाला के समय की तस्वीर है। बरात में अंबानी परिवार के साथ जय अनमोल के दोस्त और रिश्तेदार जमकर नाचते दिखे। अभिषेक बच्चन शादी में पगड़ी पहने हुए दिखाई दिए।शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *