देशभर में कोरोना वायरस के मामले अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना से संक्रमित हैं तो कई उसे मात देकर वापस काम पर लौट गए हैं. वही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. अभी कुछ देर पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. करीब दो महीने पहले उनकी बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं.
काजोल (Kajol) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘पॉजिटिव पाई गई हूं. मैं नहीं चाहती कोई मेरी रूडोल्फ नाक देखें. इसलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं. मिस यू न्यासा देवगन. काजोल के इस पोस्ट पर लोग उन्हें हिम्मत दे रहे हैं और उनकी रिकवरी की दुआ भी कर रहे हैं.
फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआएं- प्रियंका चोपड़ा ने नीसा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वह स्टनिंग है.’ आगे उन्होंने हार्ट-आइज का इमोजी बनाया. काजोल के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘आपको दुआएं भेज रहा हूं.’