भारत-मध्य, एशिया शिखर बैठक,कई देशों के ,नेता भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-मध्य एशियाई देशों की पहली शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि…
1 Min Read 0 137

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-मध्य एशियाई देशों की पहली शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह बैठक वर्चुअल ढंग से 27 जनवरी को होगी। इस पहली शिखर बैठक में कजाख्स्तान, किरगिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान व उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शिरकत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यह भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच नेताओं के स्तर पर अपनी तरह का पहला जुड़ाव होगा। मंत्रालय ने कहा, ‘पहला भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव का प्रतिबिंब है। ये देश भारत के विस्तारित पड़ोस का हिस्सा हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-मध्य एशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के कदमों पर चर्चा होने की उम्मीद है। उनके साथ अन्य क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, विशेष रूप से उभरती क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान की संभावना है। बयान में कहा गया है कि यह शिखर सम्मेलन भारत और मध्य एशियाई देशों के नेताओं द्वारा व्यापक और स्थायी साझेदारी को दिए गए महत्व का प्रतीक है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *