पुनीत राजकुमार के ,पार्थिव शरीर को ,देख रो पड़े ,बालाकृष्ण और ,जूनियर एनटीआर,पीएम मोदी ने भी, पुनीत राजकुमार के, निधन पर ,जताया शोख

  कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कल यानि 29 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो…
1 Min Read 0 149

 

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कल यानि 29 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत में शोख की लहर है। अभिनेता पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है, अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े।

कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई है। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब हैं।  स्टेडियम की इस भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस भी तैनात है।

पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पहुंचे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।  अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी का इंतजार किया जा रहा है, जो यूएस में रहती हैं. उनके भारत पहुंचने के बाद ही पुनीत राजकुमार को अंतिम विदाई दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पुनीत दो घंटे से एक्सरसाइज कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आ गई। बता दें, पुनीत के पिता राजकुमार का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था। पिता की ही तरह अभिनेता पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था।

पीएम मोदी ने भी जताया था शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उनके साथकी  ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में  पीएम मोदी और पुनीत राजकुमार चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुनीत के जाने की उम्र नहीं थी।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *