सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर फैसला आ गया है और आर्यन खान की जमानत खारिज हो गई है। 3 अक्टूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। इससे पहले गुरुवार 14 अक्टूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी तब अदालत ने बेल पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस बीच, सुपरस्टार के बेटे ने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात की।
आर्यन के वकीलों की टीम जमानत की अर्जी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची मगर देरी की वजह से आज जमानत याचिका दायर नहीं हो सकी। आर्यन खान के वकील अमित देसाई और सतिश मानेशिंदे जस्टीस सांबरे के कोर्टरूम में जमानत याचिका दायर करने के लिए पहुंचे थे। मगर उस दौरान बेंच उठ गई थी।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया है।आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि एक बार अदालत के फैसले की कॉपी आ जाए उसके बाद हम कल ही हाईकोर्ट का रुख कर लेंगे।