पीएम मोदी, देशवासियों को, दी नवरात्र ,उत्सव की, शुभकामनाएं

  आज से पुरे देश में शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर में धूमधाम से मां…
1 Min Read 0 88

 

आज से पुरे देश में शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर में धूमधाम से मां दुर्गा का स्वागत किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे भी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्र आरंभ होने पर इस पर्व के पहले दिन देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए स्वयं को समर्पित करने के हैं। नवरात्र सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।’

एक दूसरे ट्वीट पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री से प्रार्थना का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ लिखा, ‘यह नवरात्रि का पहला दिन है और हम मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हैं। यहां एक स्तुति है जो उन्हें समर्पित है।’

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *