नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका जो कि सोने का तमगा हासिल करने के लिये पर्याप्त था। यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया। नीरज को ओलंपिक से पहले ही पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है
टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत है।आपकी उपलब्धि ने इतिहास रच दिया है। आपन अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड में गोल्ड मेडल दिलाया है। आपकी यह उपलब्धि हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। पूरा भारत उत्साहित है। हार्दिक बधाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने जो आज हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।
History has been scripted at Tokyo! What @Neeraj_chopra1 has achieved today will be remembered forever. The young Neeraj has done exceptionally well. He played with remarkable passion and showed unparalleled grit. Congratulations to him for winning the Gold. #Tokyo2020 https://t.co/2NcGgJvfMS
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2021