डॉ वीके पॉल ने कहा दुनिया कोरोना महामारी की तीसरी लहर की ओर बढ़ रही है और यहाँ तक की हमारे प्रधानमंत्री ने भी कहा है की यह एक चेतावनी है इसे किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. इसके बारे में उल्लेख किया है
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में आने वाले 100-125 दिन अहम है डॉ वी के पॉल कहा कि पीएम मोदी ने महामारी की तीसरी लहर को रोकने का लक्ष्य दिया है और यह संभव है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया कोविड-19 की तीसरी लहर की ओर बढ़ रही है
पॉल ने कहा, ‘‘उत्तर और दक्षिण अमेरिकी क्षेत्रों को छोड़कर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बद से बदतर की ओर बढ़ रहे हैं. दुनिया तीसरी लहर की ओर बढ़ रही है और यह एक सच्चाई है. उन्होंने कहा कि स्पेन में सप्ताह में कोरोना वायरस से की 64 %की वृद्धि हुई है जबकि नीदरलैंड में 300 % की वृद्धि देखी गयी है. अफ्रीका के आंकड़ों को देखें, तो मामलों में 50 % तक वृद्धि हुई है. पॉल ने कहा कि अब भी बड़ी आबादी संक्रमण के खतरे का सामना कर रही है.कारण की हमारी आबादी अभी भी खतरे में है .
हम अभी भी ‘हर्ड इम्यूनिटी’ के स्तर तक नहीं पहुंचे हैं और नाही कोरोना वायरस के आखरी चरण में पहुंचे हैं. इस संक्रमण के जरिये से ‘हर्ड इम्यूनिटी’ हासिल नहीं करना चाहते हैं. हम टीकों के मामले में प्रगति कर रहे हैं और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के हमारे सबसे कमजोर समूह का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित है. इससे मृत्यु दर पर भी असर पड़ेगा और इसमें कमी आएगी, लेकिन संक्रमण फैल सकता है. हम असुरक्षित हैं, वायरस अभी भी आसपास है.”