बारिश के मौसम में अक्सर कई प्रकार की बीमारियां बिन बुलाए मेहमान जैसे हमारी शरीर में दस्तक देती हैं।
पानी और हवा के माधयम से खतरनाक बैक्टीरिया शरीर तक पहुंचते हैं और बुखार-फ्लू जैसी कई बीमारियों से हमें जकड़ लेते हैं। अगर थोड़ी सी भी सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
फिलहाल अभी पूरी दुनियाभर में कोरोना महामारी का भी कहर बरपा हुआ है और उसके अलग-अलग वैरिएंट से चिंताएं और भी बढ़ गई हैं, ऐसे में हमें ध्यान रखना है की हम जो खाना खाते है पोषण से भरपूर हो ,आप अपनी डाइट अच्छी रखें, ताजा खाना और फल खाएं,और बाहर का खाना न खाये और बचा हुवा खाना तो बिल्कुल भी न खाएं। आइए जानते हैं इस मौसम में किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है
बारिश के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुणवायरल संक्रमण से लड़ते हैं और अलग अलग की बीमारियों से बचाते हैं। नियमित रूप से इसके खाने से कई बीमारियों में राहत मिल सकती है। नींबू के अनेक फायदे हैं। यह विटामिन-सी का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता और मजबूत करता है, जिससे वायरल बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
नट्स और ड्राई फ्रूट्स, जैसे खजूर, बादाम और अखरोट ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, ये चारो मौसम में फायदेमंद होते हैं, नियमित रूप से खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। लहसुन में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसे ‘प्राकृतिक एंटीबायोटिक’ कहा जाता है। यह सर्दी और खांसी का प्रभावी इलाज है ,अदरक में भी हल्दी और लहसुन की तरह कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। वायरल बीमारियों से लड़ सके। इसे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है।
उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से पराम