कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ओडिशा और राजस्थान में 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

देश में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर राज्यों की सरकार भी अपने अपने स्तर पर कार्य कर रही…
1 Min Read 0 148

देश में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर राज्यों की सरकार भी अपने अपने स्तर पर कार्य कर रही है । ऐसे क्रम में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। कुछ राज्यों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है, वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर पाबंदियां बढ़ाई गई हैं। ओडिशा और राजस्थान में 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या प्रयास कर रहे हैं…जाने
राजस्थान: यहां आज से 1 जून तक यानी 14 दिनों का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, लोगों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अपने घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की अनुमति होगी। सप्ताहअंत में सिर्फ चिकित्सीय सेवाओं के लिए ही बाहर निकल पाने की छूट होगी ।

मध्य प्रदेश: यहां भोपाल में अभी 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है, लेकिन आवश्यकतानुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

इन राज्यों में लॉकडाउन: 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं- पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *