आज के कोरोना महामारी के कारण अधिकांश लोग परेशान है। और वे लोग जो प्रतिदिन काम कर अपनी रोजी रोटी कमाते है। कोरोना संक्रमण के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है तो कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसकी वजह से बहुत लोगों को रोजगार संबंधी परेशानी होने लगी है. ऐसे समय एक विडिओ सामने आया। जो काफी बार देखा गया है।
आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर किया है. यह महिला दयनीय स्थिति में सड़क किनारे बैठी थी. इन्हें देखकर एर शख्स का दिल पसीज गया था. उसने उन्हें खाना और पानी की बोतल दी. शख्स की दरियादिली देखकर महिला काफी भावुक होकर रोने लग गई थी.
सिर्फ 27 सेकेंड वीडियो 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा
यह वीडियो सिर्फ 27 सेकेंड का है. अब तक इसे 55 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सभी यूजर्स कमेंट कर शख्स और महिला की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने महिला की मदद करने का प्रस्ताव भी रखा है.