दिल्ली के डीसीपी ने- सोशल मिडिया पर ,एक कार्टून की तस्वीर शेयर कर, मास्क का महत्व समझाया

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दानानीर मुबीन का ‘पावरी हो रही है यह वीडियो जबर्दस्त तरीके…
1 Min Read 0 146

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दानानीर मुबीन का ‘पावरी हो रही है यह वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है.दिल्ली पुलिस ने भी अब इसकी हेल्फ लेकर लोगो को मास्क का महत्व समझाने की कोशिश की है.

कोविड-19 के ठीके आये काफी समय हो गया है और इसके साथ है लोगो को कोरोना की पहली और पहली खुराक भी मिल गई लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना महामारीखत्महो गई है.वहीं दूसरी और सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के 5,124 नए मामले सामने आये जबकि दिल्ली ने कोरोना के 300 से अधिक मामलो की जानकारी दी है कोरोना के महामारी से बचने के लिए शहर की पुलिस अपने-अपने तरीके से बचाव के तरीके समझा रही है.

दिल्ली सेंट्रल के डीसीपी ने अपने ट्विटर पर एक कार्टून की तस्वीर शेयर की है कार्टून की यह तस्वीर कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर बनाई गई . इस तस्वीर में वायरस को कार्टून के रूप में दिखाया गया है. इस फोटो में कार्टून की शुरुआत कोरोना वायरस के परिचय के साथ होती है, जिसमें लिखा है- “ये हम हैं. फिर कोरोना के 3 कार्टून के साथ लिखा है- ये हमारे म्यूटेशंस हैं और आखिरी में कुछ लोगों के स्केच है- और लिखा ये हमारी पावरी हो रही है.

इस फोटो के साथ डीसीपी ने कैप्शन में लिखा है- कोविड 19 के महामारी को को रोकने और खुद का बचाव करने के लिए मास्क को जरूर पहनिए. दिल्ली पुलिस के इस खास अंदाज को जनता काफी पसंद कर रही है.

यूपी पुलिस ने भी पिछले दिनों ऐसा ही एक ट्वीट किया था.दिल्ली सेंट्रल पुलिस कमिश्नर के इस ट्वीट को ढाई हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.इस कार्टून का दिल्ली पुलिस को सोर्स नहीं पता है.इसीलिए दिल्ली पुलिस ने उस अंजान शख्स को धन्यवाद भी लिखा है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *