विव रिचर्ड्स- भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स  सहित तीन अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भारत सरकार के कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन…
1 Min Read 0 137
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स  सहित तीन अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भारत सरकार के कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उनका शुक्रिया अदा किया.

भारत कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में अहम भूमिका निभा रहा है और ‘वैक्सीन मैत्री’ अभियान के तहत स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पहुंचाने में जुटा है. अब इसकी खेप वेस्टइंडीज पहुंचायी गयी है. भारत ने इस अभियान के अंतर्गत अनेक देशों जैसे भूटान, मालदीव, मॉरीशस, बहरीन, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमा और श्रीलंका को भी अपने देश में बनी कोरोना वैक्सीन दी है.

रिचर्ड्स ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा, ‘मैं एंटिगा और बारबाडोस के लोगों की तरफ से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने हमें कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचायी. इससे भविष्य में हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे.’वहीं, रिची रिचर्ड्सन ने कहा, ‘मैं एंटिगा और बारबाडोस की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचायी.

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक और पूर्व कप्तान जिमी एडम्स ने कहा, ‘जिस तरह भारत सरकार कैरीकॉम (20 कैरेबियाई देशों का समूह) देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है, . इससे जमैका के लोगों को भी बहुत फायदा होगा. मैं इस शानदार अभियान के लिये कैरेबियाई लोगों ओर से आपका शुक्रिया करना चाहूंगा.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *