कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक ने ह्यूमनॉइड रोबोट ‘शालू’ डिज़ाइन किया

जौनपुर जिले के राजमलपुर गाँव के निवासी एवं मुंबई के एक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक ने बॉलीवुड फिल्म ‘रोबोट’ से प्रेरित…
1 Min Read 0 147

जौनपुर जिले के राजमलपुर गाँव के निवासी एवं मुंबई के एक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक ने बॉलीवुड फिल्म ‘रोबोट’ से प्रेरित होकर, एक ह्यूमनॉइड रोबोट डिज़ाइन किया है जो लगभग 47 भाषाओं – 9 भारतीय और 38 विदेशी भाषाओं को बोल सकता है।

शालू नाम के इस रोबोट को डिजाइन करने वाले दिनेश पटेल का कहना है कि यह भारत का पहला सोशल ह्यूमरॉयड रोबोट है और इसे मैथ्स सहित छात्रों के सवालों के जवाब भी दे सकता  है।

दिनेश पटेल IIT मुंबई के पवई में केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक हैं।पटेल ने बताया कि यह कई मानवीय इशारे जैसे हाथ मिलाना, मुस्कुराना और क्रोध जैसी भावनाएँ कर सकता है।

उन्होंने आगे बताया, “उन्होंने इसे अपने आसपास की ही उपलब्ध वस्तुए जैसे प्लास्टिक, गत्ता, लकड़ी, एल्यूमीनियम आदि अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करके शालू को विकसित किया गया है। इसे विकसित करने में तीन साल का समय लगा और खर्च लगभग 50,000 रुपये था।”

“उन्होंने कहा कि यह एक प्रोटोटाइप है और यह किसी को पहचान सकता है, चीजों को याद कर सकता है, सामान्य ज्ञान, गणित आदि से संबंधित सवालों के जवाब दे सकता है” शालू लोगों का अभिवादन कर सकती है, भावनाओं को प्रदर्शित कर सकती है, अखबार पढ़ सकती है, व्यंजनों को पढ़ सकती है और कई अन्य गतिविधियां कर सकती है। इसका इस्तेमाल स्कूलों में शिक्षक के रूप में और कार्यालयों में रिसेप्शनिस्ट के रूप में भी किया जा सकता है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *