आजादी किसे पसंद नहीं चाये फिरो औ इंसान हो या जानवर. पिंजरे में बंद जानवर या पक्षी जब भी आजाद होते है, तो उनके रिएक्शन देखने लायक होते हैं.बेजुबानों के ऐसे रिएक्शन कभी चेहरे पर स्माइल ले आते हैं, तो कभी इमोशनल कर देते हैं. कुछ दिन पहले हि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चिम्पैंजी, हिरण, चीता और तमाम तरह की चिड़ियों को पिंजरों से आजाद होते देखा जा रहा है.
दुनिया में ऐसे कई तरह के जीव-जंतु और पक्षी मौजूद हैं, जो अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीते नजर आते हैं, लेकिन कई बार कुछ इंसान इन्हें अपना गुलाम बनाकर रख लेते है, जिसके चलते कई बार वह अपना असली हुनर तक भूलते चले जाते हैं.
इस वीडियो को फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसे देख यूजर्स भावुक हो रहे हैं. ऐसे में जंगल में आजादी मिलते ही इन जानवरों और पक्षियों की खुशी का ठिकाना देखते ही बन रहा है. इतना ही नहीं चिड़ियों को भी एक साथ खुले आसमान में छोड़ा गया है, जबकि पानी में रहने वाले जानवर भी जलाशयों में आज़ाद किए जा रहे हैं.
This is how freedom looks like. pic.twitter.com/EFUp4fT2sO
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) March 4, 2023